शिमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मिशन रक्षक अभियान पांचवें दिन भी निरंतर जारी। इस बारे में इकाई सचिव आकाश नेगी ने जानकारी देते हुए कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मिशन रक्षक अभियान के तहत गांव-गांव परिवार परिवार में जाकर महामारी से बचाव के मापदंडों को आम ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज के प्रत्येक वर्ग से टीकाकरण हेतु आग्रह कर गई है। समाज में आज कई प्रकार की भ्रांतियां टीके को लेकर फैलाई जा रही है।
आकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का मकसद है कोई भी टीकाकरण से बच ना पाए आकाश ने भी नहीं कहा टीकाकरण ही एकमात्र ऐसा हथियार है जो इस महामारी को हराने में कामयाब है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित कर रहे हैं इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत में ग्राम स्तर की कई समस्याएं भी उभर कर सामने आ रही है जिसमे आम ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव सबसे महत्वपूर्ण देखने को मिल रहा है।
सरकार को महामारी की तीसरी लहर आने से पहले ही ग्रामीण स्तर तक समय रहते ही प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक मेकशिफ्ट अस्पताल बनाना चाइए और स्टाफ की भी पूर्ति करनी चाइए ताकि किसी भी आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में न रहना पड़े।
आकाश ने कहा कि मिशन रक्षक अभियान निरन्तर 25 जून तक चलेगा और विश्वविद्यालय इकाई शिमला के नज़दीक सभी गांवो में प्रवास करेंगे और सभी लोगो से टीकाकरण हेतु आग्रह करेंगे।

