नई दिल्ली:भारत में होने जा रहे वर्ष 2021 के टी-20 विश्व कप का आयोजन अब संयुक्त अरब अमीरात में होगा।बीसीसीआई के एक अहम निर्णय के अनुसार कोरोना के कहर को देखते इस साल होने वाले टी-20 को को यूएई शिफ्ट किया जाएगा। न्यूज़ एजेंसी ANI को बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात की जानकारी दी है। शाह ने बताया कि बीसीसीआई सोमवार (28 जून) को इंटनरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को इस बात की जानकारी देगा कि टी-20 वर्ल्ड कप को यूएई शिफ्ट किया जा रहा है। बीसीसीआई ने आईसीसी से 28 जून तक का समय मांगा था।
We will inform the International Cricket Council today that we are shifting T20 World Cup to UAE. Dates will be decided by the ICC: BCCI Secretary Jay Shah to ANI
— ANI (@ANI) June 28, 2021
आपको बता दें कि इससे पूर्व आईपीएल 2021 के बचे हुए खेल को भी यूएई में ही आयोजित किया जाना तय किया गया था।

