आनी: जल्द ही हिमाचल प्रदेश में उप चुनाव होने जा रहे हैं और इसको देखते हुए प्रदेश में सियासी हलचल भी जारी है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त हिमाचल आए हुए हैं, जो इन दिनों मंडी लोकसभा सीट के दौरे पर हैं।

आनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले संजय दत्त
इसी बीच आज मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त कुल्लू पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। संजय दत्त ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से आगामी दिनों में कांग्रेस की रणनतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा इस दौरान पार्टी को मजबूत करने और कांग्रेस संगठन को आम लोगों के लिए आधिक सुविधाजनक बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।







