बडसर: भाजपा मण्डल बडसर की आज 15 जुलाई को एकदिवसीय महत्वपूर्ण बैठक मण्डलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में भोटा में हुई जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हिमाचल सरकार राजेन्द्र गर्ग तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हमीरपुर बलदेव शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाते हुए प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों का कर्मवार व्याख्यान किया।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने 2022 में होने वाले चुनावों में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को हर कार्यकर्ता तक पहुंचाने का आहवान किया। बैठक में श्री सुमित शर्मा सह प्रभारी जिला हमीरपुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस भी कार्यकर्ता को पार्टी में जो पद दिया गया है वह अपने पद के अनुसार ईमानदारी व निष्ठा के साथ भाजपा को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग सुनिशिचित करें।
बलदेव शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को कमवार बताया और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि अगर 2022 का विधानसभा चुनाव जीतना है तो इन सारी योजनाओं को हर कार्यकर्ता के घर पहुंचाने का प्रत्येक पदाधिकारी लक्ष्य के साथ चले। बैठक में जिला सह प्रभारी सुमित शर्मा, मण्डल प्रभारी आर्दशकांत, प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा राकेश बबली, चेयरमैन ग्रामीण बैंक कमल नैयन मण्डल महामंत्री चतर सिंह कौशल व यशवीर पटयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सहगल, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या माया शर्मा, बी०डी०सी० चेयरमैन मन्जु कुमारी, बी०डी०सी० वाईस चेयरमैन मुकेश बन्याल, जिला परिषद सदस्या वीना शर्मा, संजीव कुमार, राजेश कुमार मांगा के अतिरिक्त मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मो के पदाधिकारी, ग्राम केन्द्रों के अध्यक्ष व महामंत्री बी०डी०सी० सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा मण्डल बड़सर के महामंत्री चतर सिंह कौशल ने साझा की।







