टैक्सेस,यू.एस.ए: अमेरिकी अरबपति और ऐमेज़ॉन कंपनी के संस्थापक जैफ बेजॉस आज मंगलवार को एक छोटी अंतरिक्ष यात्रा करके वापस धरती पर लौट आए। अरबपति जेफ बेजोस और उनके न्यू शेपर्ड रॉकेट चालक दल ने आज मंगलवार को वेस्ट टेक्सास रेगिस्तान से अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया और कुछ ही पलों में अंतरिक्ष में पहुंचे, जिसके बाद पूरा दल कुछ ही मिनटों के बाद पृथ्वी की सतह पर एक सफल पैराशूट लैंडिंग के साथ लौट आया।
हालांकि यह अंतरिक्ष की एक छोटी यात्रा थी, जहां चालक दल को तीन या चार मिनट की भारहीनता के साथ अंतरिक्ष से पृथ्वी के शानदार दृश्यों का दीदार करने का मौका मिला। लिफ्टऑफ के करीब सात के मिनट बाद बूस्टर रॉकेट आसानी से नीचे उतर गया, जिसके बाद अंतरिक्ष यात्रियों से युक्त यान कुछ समय के लिए अंतरिक्ष में था और कुछ मिनटों के बाद यह यान भी पैराशूट की सहायता से धरती की सतह पर उतरा।
Key Mission Stats from #NSFirstHumanFlight:
Crew capsule apogee: 347,563 ft AGL / 351,210 ft MSL (105 km AGL / 107 km MSL)
Booster apogee: 347,188 ft AGL / 350,835 ft MSL (105 km AGL / 106 km MSL)
Elapsed mission time: 10:10
Max ascent velocity: 2,233 mph (3,595 km/h)
— Blue Origin (@blueorigin) July 20, 2021
बेजोस इस वक्त विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और अमेजॉन कंपनी के मालिक हैं। मगर अब उन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज बैजोज़ की अंतरिक्ष पर्यटन कंपनी “ब्लू ओरिजिन” ने इस लघु अंतरिक्ष यात्रा का सफल ट्रायल किया।
इस यात्रा के मायने समझें तो बेजोस ने न केवल अंतरिक्ष की एक त्वरित यात्रा शुरू की बल्कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी को उम्मीद है की यह एक लाभदायक व्यवसाय साबित होगा।
जैफ बेजॉस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन इस साल अकेले दो और उड़ानों के योजना का लक्ष्य बनाए हुए है। मंगलवार को ब्लू ओरिजन के द्वारा की गई इस उड़ान ने अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में अमेरिका की सबसे पहली और बड़ी सफलता अपोलो 11 मून लैंडिंग की 52 वीं वर्षगांठ को चिह्नित किया।
Scenes from #NSFirstHumanFlight astronaut load. pic.twitter.com/L7u1ZaYn60
— Blue Origin (@blueorigin) July 20, 2021
न्यू शेपर्ड के लिए यह अब तक की 16वीं उड़ान है, लेकिन अंतरिक्ष यात्रियों को शामिल करने वाली यह पहली उड़ान थी, जिसमे ऐमेज़ॉन और ब्लू ओरिजन अंतरिक्ष पर्यटन कंपनी के मालिक जैफ बेजॉस अपने ग्रुप के साथ अंतरिक्ष की यात्रा करके वापस आए। इससे पहले भी आज से तकरीबन 9 दिन पहले अंतरिक्ष में इस तरह की उड़ान प्रयास किया जाना था, मगर उस वक्त बेजोस और ब्लू ओरिजिन ने ब्रैनसन की उड़ान को यह कहते हुए स्थगित कर दिया था कि वर्जिन गेलेक्टिक की 53.5 मील की ऊंचाई निर्धारित लक्ष्य स्थान तक पहुंचने से कम थी।







