नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तरीय सार्वजनिक भर्ती एजेंसी, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इस साल अगस्त महीने में देश भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई एसएससी सीजीएल की परीक्षाओं के लिए उत्तर कुंजी answer key जारी की है। संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा 2020 (टियर- I) के उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट के साथ टेंटेटिव एसएससी सीजीएल की answer key आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड कर दी है।
आयोग द्वारा सीजीएल 2020 टियर- I के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 13 अगस्त, 2021 से 24 अगस्त, 2021 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। की आंसर की एसएससी के द्वारा जारी कर दी गई है, पात्र कर्मचारी चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट से आंसर की प्राप्त कर सकते हैं।
अस्थायी एसएससी सीजीएल आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट भी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से उल्लिखित प्रक्रिया के अनुसार लॉगिन कर सकते हैं।

