शिमला: सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट निरंतर समाज सेवा में अपना योगदान देता रहा है इसी कड़ी में सोमवार को सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय योग कैंप का शुभारंभ किया गया।

मीडिया को जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा जी ने कहा की सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट अपने शुरुआत से ही समाज सेवा के पथ पर बढ़ता आ रहा है इसी क्रम में करोना महामारी के समय में सुनील उपाध्याय ने पूरे प्रदेश भर में लोगों को भोजन किट, आवश्यक दवाइयां, और अन्य आवश्यक सामग्रियों को मरीजों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट अपने ध्येय मार्ग में निरन्तर बढ़ते हुए देश समाज हित में कार्य कर रहा है।
इसी कड़ी में आज ट्रस्ट ने एक स्वास्थ्य मुहिम को लेकर विश्वविद्यालय में आज योग शिविर का शुभारम्भ कर दिया है उन्होंने कहा कि ये योग शिविर पूरे 10 दिनों के बाद 16 सितम्बर को समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि शिविर का समय प्रात: 6:30 से 7:30 तक रहता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह करते हुए भी कहा की वो अभी इस शिविर में जरूर भाग लें। उन्होंने यह भी कहा कि को व्यक्ति किसी कारण वश विश्वविद्यालय नहीं पहुंच सकता है वे फेसबुक पर सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के ऑफिसियल पेज पर जाकर लाइव होकर योग शिविर में भाग ले सकते है । शिविर में योग आचार्य रिंकू जी जो विश्वविद्यालय में योग विभाग में शोधार्थी है , व्यायाम की अनेकों स्थितियों को नियमित करने की सही और सामान्य प्रक्रिया बताते है।
उन्होंने छात्रों, बजुर्गों, अध्यापकों व स्थानीय लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के योग शिविर में जरूर हिसा बने ।

