रविवार को हिमाचल प्रकोष्ठ ने मौली जागरा के कम्युनिटी सेंटर में एक जॉब रजिस्ट्रेशन मेला आयोजित किया. ये पहल प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ ओ पी सिंह के रचनात्मक दिमाग़ और सेवा भाव का नतीजा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रायोजित थी और इस अवसर पर प्रकोष्ठ ने कैरियर संबधित 71 पुस्तकें भी बांटी. प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजपाल डोगर की इस कार्यक्रम को आयोजित करने में अहम् भूमिका रही. सह संयोजक शिविंदर मंढोत्रा ने इस कार्यक्रम को समन्वित किया.
इस अवसर पर 71 इच्छुक युवाओं के बायो डाटा ले कर विभिन्न कंपनियों को भेजे गए. ये कम्पनियाँ अपनी जरुरत के मुताबिक लोगों को शक्षात्कार के लिए आमंत्रित करेंगी. इस अवसर पर दसवीं और बारहवीं के छात्रों की कैरियर कॉउंसलिंग भी की गयी और छात्रों की सरकारी शैक्षिक संस्थाओं में एडमिशन से संबधित जानकारी भी दी गयी.
इस कार्यक्रम को सुशोभित करने वालों में क्षेत्र के पार्षद अनिल कुमार दुबे, दरिया क्षेत्र के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह, दरिया के बीजेपी मण्डल अध्यक्ष चमन लाल, खुड़ा जस्सू के पूर्व सरपंच बलविंदर शर्मा, मोली के पूर्व पंच सोनू लबाना और मोली के बलदीप सिंह शामिल थे.
प्रकोष्ठ की और से प्रबंधन में कार्यकारी सदस्य अवनीश भारद्वाज, सोहन लाल पंत और मुकेश जरियाल ने बहुत योगदान दिया.
यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और अलग अलग क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भी उनके क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रार्थना डॉ ओ पी सिंह से की.

