न्यूज़ डेस्क: जल्द ही क्रिकेट टी-20 विश्व कप 2021 की शुरुआत होने जा रही है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान होना है। मगर टी-20 विश्वकप की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट फैंस को एक खास तोहफा दिया है, चलिए बताते हैं क्या है ख़ास बात।
बुधवार को बीसीसीआई की ओर से टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी का अनावरण किया गया। बीसीसीआई किसी बड़ी प्रतियोगिता से पहले आमतौर पर इसी तरह से टीम इंडिया के लिए नई जर्सी की शुरुआत करती आई है। अगर इस बार मामला बड़ा दिलचस्प है और इधर से बेहद खास है।
क्या है इस जर्सी की खास बात
भारत में क्रिकेट का एक अलग ही स्थान है, देश में क्रिकेट के असंख्य प्रशंसक हैं और देश-विदेश में फैले भारतीयों में क्रिकेट के प्रति एक अलग ही उत्साह है। यही कारण है कि टीम इंडिया की नई जर्सी भारतीय क्रिकेट फैंस को समर्पित है।
टीम इंडिया की नई जर्सी को बिलियन चीयर्स जर्सी कहा जा रहा है और कारण है की इतिहास में पहली बार भारतीय टीम की जर्सी हो प्रशंसकों को समर्पित किया गया है। इस नई जर्सी में भारतीय टीम के करोड़ों प्रशंसकों को समर्पित करते हुए गहरे नीले और हल्के नीले रंग के मिले-जुले पैटर्न से बनाया गया है और यह पैटर्न क्रिकेट फैंस के इंडिया टीम को चीयर्स करने को समर्पित है।
इंडिया को चीयर्स करते प्रशंसकों कि साउंड वेव को बनाया गया पैटर्न
दरअसल टीम इंडिया की नई जर्सी में जो पैटर्न इस्तेमाल किया गया है, वह वास्तव में टीम इंडिया को चीयर्स करते प्रशंसकों के उद्घोष के साउंड वेव्स हैं जिन्हें पैटर्न के रूप में जर्सी में इस्तेमाल किया गया है और यही कारण है कि इसे दर्शकों को समर्पित “बिलियन चीयर्स जर्सी” कहा जा रहा है।

भारतीय टीम की इस नई जर्सी के प्रायोजक एमपीएल है और यह जर्सी जल्द ही आम जनता के लिए भी स्टोर्स में उपलब्ध होगी इसका मूल्य 1799 रखा गया है और इसके अलावा विराट कोहली के हस्ताक्षर सहित 10 से अधिक विभिन्न प्रकार की जर्सी प्रशंसकों के लिए भी लांच की गई है।

