शिमला: शोध हिमाचल प्रदेश समिति द्वारा आयोजित रिसर्च स्कॉलर ईटंरनशिप प्रोग्राम जो कि 10 अक्टूबर से शुरू हुआ था आज 9 वे दिन प्रवेश कर गया । इसी उपलक्ष्य पर शोधार्थी रिंकू कुमार द्वारा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तुलसी राम गांव कालवी ड़ाकघर जाबरी नजदीक धामी जिला शिमला में उनके निवास स्थान पर जाना हुआ , ज़िसमे कि उनके सपुत्र गोविन्द राम जी ने अपने पिता और स्वतंत्रता सेनानी के बारे में बहुत सी सकारात्म जानकारी साझा की। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तुलसी राम ने अनेक स्वतंत्रता आंदोलनों में भाग लिया तथा उन्होंने बताया कि उनमे देश भक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ था और उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अनेकों यातनाएं भी सही । तथा उन्हे धामी गोली कांड में उन्हें टांग में गोली भी लगी। उस समय उनका इलाज नाहन अस्पताल मे हुआ था । हालांकि उसके उपरांत भी स्वतंत्रता आंदोलन मे उनकी भागीदारी सुनिश्चित बनी रही। परिवार के सदस्य ज़िक्र करते हैं कि इनसे प्रेरणा लेकर आसपास के अन्य लोग भी स्वतंत्रता आंदोलन मे शामिल हुए।
उनमे से एक मुख्य स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नन्दू सपुत्र सोभा राम गांव धामी में जाना हुआ , ज़िसमे उनके सपुत्र गोपाल दास ने अपने पिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता भी स्वतंत्रता आंदोलन मे शामिल हुए थे। तथा उनकी भी ऐतिहासिक भागीदारी के बारे मे जानने का मौका मिला शोधार्थी परिक्षुशुता की इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य आजादी के गुमनाम महानायको के योगदानको युवा पीढ़ी के समक्ष ले कर आना है। ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को इनके महान कार्यो से प्रेरणा मिलती रहे।

