स्पेशल डेस्क: हिमाचल प्रकोष्ठ जो अभी बाल अवस्था मे होने के बाबजूद पदाधिकारियों के कठ्ठीन मेहनत और सच्चे मन से काम करने की वजह से रात दिन तरक्की की राहों पर हैं। हाल ही मे प्रदेश सचिव अमित राणा और डॉ ओपी सिंह संयोजक हिमाचल सेल बीजेपी चंडीगढ़ ने और साथियों से मिल कर तय किया कि चंडीगढ़ बीजेपी हिमाचल सेल के विधानसभा वाइज 68 प्रभारी चुने जायेंगे।
वह प्रभारी अपनी विधानसभा के चंडीगढ़, पंचकुला मोहाली जीरकपुर मे रह रहे हिमाचल के लोगों को जोड़ेंगे। इस कदम को संगठन मंत्री पवन राणा ने भी सराहा और कहा कि वो भी सभी निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी प्रमुखों को कहेंगे कि आप लोग भी अपनी विधानसभा के लोगों की लिस्ट हिमाचल सेल को दे जो ट्राई सिटी मे रहते हैं।
इस अभियान की शुरुआत करने के लिए हिमाचल सेल के कुछ सदस्य हिमाचल प्रवास पर हैं तथा ट्राई सिटि मे रह रहे है। साथ ही हिमाचल भाई बहनों के फोन नंबर भी ईकठ्ठा कर रहे हैं।

