अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को 26 जुलाई 2022 को ईडी के समन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी रिज मैदान पर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे सुबह 10 30 बजे से सत्यग्रह पर बैठी, जिसमे कांग्रेस नेता धनीराम शांडिल, इत्यादि कांग्रेस के विभिन्न नेता शामिल रहे और अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में मूक प्रदर्शन यहां रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया गया।
कांग्रेस नेता धनीराम शांडिल ने विरोध करते हुए कहा कि सोनिया गांधी एक ऐतिहासिक परिवार से संबंध रखती है जिसने आजादी से पहले वह आजादी के बाद देश में समस्त से समर्पण किया है और सोनिया गांधी ने खुद आजीवन कुछ ना कुछ देश के लिए खोया है ऐसे में मोदी सरकार द्वारा सरकारी संस्था के दुरुपयोग करने और गांधी परिवार को परेशान करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस तरह संस्थाओं का दुरुपयोग करके किसी को परेशान करना लोकतंत्र की भावना को आहत करता है।







