स्वर्ण भूमि युवक मंडल बगशाड़ द्वारा पौधारोपण किया गया जिसमे युवक मंडल के सदस्य जितेंद्र ठाकुर ,धनवंत ठाकुर व युवक मण्डल प्रधान कमल ठाकुर व युवक मंडल सचिव विजय सिंह ठाकुर युवक मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष ठाकुर के साथ गांव की महिला मंडल की प्रधान उमा देवी व पार्वती पुष्पा देवी, अंजना, चंपा , और अनारकली ने बहुमूल्य योगदान दिया।

महिला मंडल प्रधान उमा ठाकुर ने वन विभाग और युवक मंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि हर वर्ष युवक मंडल पौधे हेतु सहयोग करता है जिस से पौधारोपण का यह कार्यक्रम हर वर्ष सफल हो पाता है महिला मंडल प्रधान ने कार्यक्रम में आए सभी महिलाओं का धन्यवाद भी किया।
युवक मंडल के सदस्यों ने सभी के साथ मिलकर कुल 350 पौधे रोपे साथ ही साथ समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वो पर्यावरण की रक्षा करें ,इसी के चलते हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवक मंडल बगशाड ने पौधारोपण किया ,
युवक मंडल के सचिव विजय ठाकुर ने इसी तरह भविष्य में सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी साथ ही साथ उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण का संरक्षण करने में हमारी युवा शक्ति का अमूल्य योगदान रहेगा और हम सभी को मिलकर इसकी देखभाल करनी होगी ।
इसके साथ ही साथ युवक मंडल के प्रधान कमल ठाकुर ने महिलामंडल व युवक मंडल के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने बताया की युवक मंडल हर वर्ष पौधारोपण करता है और बीच बीच में पौधो की देखभाल भी करता रहता है ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात है की वर्तमान समय में पूरे देश भर में अब पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोग सजक है व हमारे युवक मंडल के सदस्य भी पूरी ऊर्जा के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं साथ ही साथ इसी तरह भविष्य में सकारात्मकता के साथ कार्य करते रहेंगे।
पंचायत के सभी महिला मंडलों बगशाड़, फालिंडी, भनोती, शाऊंगी, मड़ीयूनि, औरनव सकंल्प युवक मंडल शलाग, को भी युवक मंडल द्वारा पौधे प्रदान किए गए जिस में से महिला मंडल फालिंडी द्वारा फालिंडी में आज पौधारोपण किया, महिला मंडल द्वारा कुल 50 पौधे लगाए गए जिसमें की महिला मंडल के सदस्यों व युवक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया

महिला मंडल अध्यक्ष रतनी देवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण जरूरी है व युवक मंडल का धन्यवाद किया कि उन्होंने पौधे प्रदान करने हेतु सहयोग किया। और बाकी वार्डों में भी युवक मंडल द्वारा पौधे वितरित किए गए और हर वार्ड में इस बार युवक मंडल के सौजन्य से पौधारोपण किया जाएगा।
इसके साथ साथ
महिला मंडल भनोती में भी पौधारोपण किया
और बाकी वार्डों में भी युवक मंडल द्वारा पौधे वितरित किए गए और हर वार्ड में इस बार युवक मंडल के सौजन्य से पौधारोपण किया जिसमें की पंचायत के सभी महिला मंडलों बगशाड़, फालिंडी, भनोती, शाऊंगी, मड़ीयूनि, औरनव सकंल्प युवक मंडल शलाग, को भी युवक मंडल द्वारा पौधे प्रदान किए गए।







