मोहाली :- अर्णव गोयल भी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े, दोनो हाथों से तिरंगा लहर कर मनया आजादी के 75 साल पूरे होने का जशन। मीडिया के पुछने पर उन्हों ने बताया कि “तिरंगा हमारे देश की शान है और हर घर तिरंगा अभियान सरकार की एक बहुत अच्छी शुरुआत है जिस से तिरंगा लहराने वाले इस अभियान को आने वाले समय बहुत बल मिलेगा और इस तरह के देशव्यापी अभियान से भारत की छवि पूरे विश्व में एक अलग बनेगी।
अर्णव ने बताया के हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की प्रेरणा उन्हे अपने ताया जी विनोद गोयल जी से मिली है जो बहुत अच्छे समाज सेवी भी हैं और बहुत सारी सामाजिक संस्थान भारत विकास परिषद, एलायंस क्लब, विचार समाज रेड क्रॉस सेवा सोसाइटी, यारी इंटरनेशनल, सेंसेशनल चैरिटी फाउंडेशन आदि से जुड़े हुए हैं।
अर्णब गोयल द्वारा स्वयं प्रेरणा से तिरंगा फहराए जाने को एक नई शुरुआत माना जा सकता है और हर घर तिरंगा के माध्यम से सरकार भी यही संदेश देना चाहती है कि समाज में लोगों में युवाओं में तिरंगे के प्रति सम्मान व सद्भावना उत्पन्न हो जिसका उदाहरण हमें अर्णव गोरी के रूप में दिखता है जोकि बाल्यकाल में देश के तिरंगे के प्रति इस तरह की भावना रखता है।







