
शिमला :- 18 सितंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश छात्र संसद का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया ।हिमाचल प्रदेश छात्र संसद के राज्य कार्यकारी निदेशक हर्ष ठाकुर द्वारा चलाए गए “मिशन ज्ञानोदय” के अंतर्गत एकत्रित की गई पुस्तकों में से कुछ बेहतरीन चुनिंदा पुस्तकें बाल आश्रम टुटी कंडी शिमला में दान की गई।
हिमाचल प्रदेश छात्र संसद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बाल आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोटखाई से युवा बीडीसी सदस्या रहे प्रज्वल बस्टा जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं। डॉक्टर वीर विक्रम सिंह के साथ अध्यक्ष कमल ठाकुर जी, उपाध्यक्ष व सचिव विचलित अजय जी, सह सचिव गोविंद जी, कोषाध्यक्ष अंकित जी, कार्यकारी निदेशक हर्ष ठाकुर और अवन्तिका पामटा के साथ हिमाचल प्रदेश छात्र संसद से जुड़े वरिष्ठ सदस्य सुधांशु सिंह ठाकुर , हिमानी रेटोला, रितेश, करण ,शुभम ,विवेक व अन्य सदस्यों ने बाल आश्रम के स्टाफ सदस्यों तथा छात्राओं के साथ मिलकर स्थापना दिवस मनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने अपनी मधुर आवाज में भजन के साथ समा बांधा। छात्र संसद के जन्मदिवस को केक कटिंग करके मनाया गया और छात्रों के बीच करियर काउंसलिंग से संबंधित चर्चा भी की गई और बच्चों में अपने कैरियर के प्रति जागरूक और सजग होने का संदेश भी दिया जिसमें डॉक्टर वीर विक्रम सिंह और प्रज्वल बस्टा की अहम भूमिका रही
हिमाचल प्रदेश छात्र संसद के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बाल आश्रम की छात्राओं से संवाद किया तथा कहा कि भविष्य में हिमाचल प्रदेश छात्र संसद के सभी युवा किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे, और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिशन ज्ञानोदय के हर्ष ठाकुर और उससे जुड़े सभी स्वयंसेवकों का तहे दिल से धन्यवाद किया और आशा जाहिर की कि भविष्य में मिशन ज्ञानोदय इसी तरह ऊंचाइयों को छुए इसके साथ-साथ कमल ठाकुर में बाल आश्रम में उपस्थित कार्यक्रम में आए सभी गवर्निंग काउंसिल एग्जीक्यूटिव काउंसिल व बाकी अतिथियों के साथ साथ बाल आश्रम के सुपरिटेंडेंट नर्मदा जी और बच्चों का तहे दिल से धन्यवाद किया और भविष्य में इस तरह की गतिविधियां और करने का आश्वासन भी दिया।







