ब्यूरो: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुक़ाबला आज गुरुवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. लखनऊ में ज़ोरदार बारिश शुरू हो गई है जिसके चलते मैच में खलल पढ़ सकता है. मैच दोपहर 1:30 से शुरू होगा। बता दें कि बुधवार को भी लखनऊ में जोरदार बारिश हुई थी.मौसम विभाग की मानें तो छह अक्टूबर को लखनऊ में पूरे दिन बारिश की संभावना है। ऐसे में यह वनडे मुकाबला बारिश से प्रभावित हो सकता है.
इस खेल में ज़्यादातर खिलाडी युवा हैं जिनकी कप्तानी शिखर धवन करेंगे. भारतीय टीम के ज्यादातर खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं. लिहाजा इस सीरीज में युवाओं को मौका दिया जा रहा है. इकाना स्टेडियम में पहली बार भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एकदिवसीय मुकाबला खेलेगी. इससे पहले भारत यहां वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबले खेल चुका है.


