मुस्कान,खबरनाउ :कीरतपुर-मनाली फोरलेन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके चलते कई सुरंगों का निर्माण कार्य जारी है. मंगलवार देर रात को मंडी बाईपास पर मलोरी से इंडस की ओर फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बनी एक टनल एक हिस्सा बैठ गया. जिस समय ये हादसा हुआ उस समय वहां 50 मजदूर मौजूद थे. हालाँकि हादसे में किसी किप नुक्सान नहीं पहुंचा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार इस इस टनल को कुछ दिन पहले ही ब्रेकथ्रू किया गया था, जो रात को एकाएक धंस गई. लोगों का कहना है कि फोरलेन प्रोजेक्ट के लिए जगह-जगह पहाड़ों को काटा जा रहा है, जिसकी वजह से ऐसी दिक्कतें पेश आ रही हैं. वार्ड नंबर चार नेला के पार्षद राजेंद्र मोहन ने बताया कि बीती रात को उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया है.


