ख़बरनाउ ब्यूरो: दिल्ली की तर्ज़ पर पंजाब में भी आप सरकार चुनावी वादे के मुताबिक़ मोहल्ला क्लिनिक बनाने जा रही है। हालाँकि शुरुवाती दिनों में पुराने सेवा केंद्रों में 100 क्लिनिक खोले गये थे लेकिन अब सरकार राज्य के प्राइमरी और कम्युनिटी सेंटर को बदलकर मोहल्ला क्लिनिक बनाने की तैयारी कर रही है जिसमें करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।
हालाँकि इसके लिए पुराने सिस्टम को अपग्रेड करने की जगह घटाने की प्लानिंग हो रही है।
AAP सरकार ने 521 प्राइमरी व कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों को मोहल्ला क्लिनिक में बदलने की प्लानिंग की है। सरकार ने कुल 130 करोड़ रुपए का बजट रखा है। सेहत विभाग की तरफ से जारी किए गए आदेशों में हर क्लिनिक पर अधिकतम 25 लाख रुपए तक खर्च करने के लिए कहा गया है।
ऐसे में सवाल है कि पहले से मौजूद प्राइमरी और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर जिसमें स्वास्थ्य संबंधी सारी सुविधाएं मौजूद हैं उनमें बदलाव किस तरह किए जाएंगे। क्लिनिक बनने के बाद इनमें वो तमाम एडवांस सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो पहले से मौजूद हैं।
मिली जानकारी मुताबिक़ पंजाब में 521 मोहल्ला क्लीनिक खोलने की प्लानिंग है। जिनमें से 44 अमृतसर शहरी व रूरल, बरनाला में 12, बठिंडा में 24, फरीदकोट में 11, फतेहगढ़ साहिब में 15, फाजिल्का में 22, फिरोजपुर 19, गुरदासपुर 33, होशियारपुर 33, जालंधर 37, कपूरथला 14, लुधियाना 47, मलेरकोटला 7, मानसा 15, मोगा में 23, पठानकोट में 11, पटियाला में 40, रूपनगर 14, एसएएस नगर 19, संगरूर में 26, एसबीएस नगर में 18, मुक्तसर साहिब में 19 और तरनतारन में 18 मोहल्ला क्लीनिक खुलने जा रहे हैं।


