ख़बरनाउ ब्यूरो: पंजाब में आए दिन सरहदी इलाक़ों से ड्रोन पकड़े जाने की खबरें आ रही है। ताज़ा मामला तरनतारन का है जहां पर खेतों में एक बार फिर क्रैश ड्रोन बरामद किया गया है। यह ड्रोन पंजाब पुलिस व BSF के जॉइंट सर्च ऑपरेशन के बाद मिला है।
बताया जाता है कि क़ब्ज़े में लिए ड्रोन के साथ हेरोइन की खेप भी बंधी हुई थी। गौरतलब है कि यह दूसरा दिन है जब तरनतारन के खेतों में क्रैश ड्रोन बरामद हुआ है।
अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया है कि कि तरनतारन के सरहदी इलाकों में पंजाब पुलिस व BSF की तरफ से जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। डीजीपी ने बताया कि शायद बैटरी खत्म होने के बाद यह ड्रोन खेतों में लैंड हो गया।उन्होंने बताया कि यह एक हैक्सा कौप्टर ड्रोन है, जिसके साथ 5 किलो हेरोइन की खेप बंधी हुई थी। इस खेप की इंटरनेशनल वेल्यू तकरीबन 35 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
बता दें कि इस घटना के दो दिन पहले भी अमृतसर और तरनतारन में BSF के जवानों ने फायरिंग करके दो ड्रोन गिराने में सफलता हासिल की थी।बहरहाल मामले की जाँच चल रही है और खेप को जब्त करके जांच के लिए भेज दिया गया है।







