मुस्कान,खबरनाउ: हिमाचल में UG रिजल्ट में हुई धांधली को लेकर छात्र सड़कों पर उतर गए हैं. शिमला शहर के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी के SFI छात्रों ने ठेके पर पेपर चेकिंग का विरोध किया है. छात्रों ने पंचायत भवन से DC ऑफिस तक विरोध रैली निकालकर रोष जताया. छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी शिक्षा का व्यापारीकरण कर रही है. रिजल्ट छात्र की पूरी साल की मेहनत होती है, जिसे हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने आनन-फानन जारी कर दिया.
SFI के जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह की लूट और बैक डोर एंट्री कराई जा रही है. उसका ही परिणाम है कि छात्रों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. अब यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है छात्र आंसर शीट फिर से चेक करा सकता हैं. एक पेपर के 300 रुपए फीस रखी गई है. जो छात्र हर सब्जेक्ट में फेल हैं, उसे घरवालों से पैसे मांगने पड़ेंगे. SFI वाइस प्रेसिडेंट नेहा शर्मा ने कहा कि छात्र संगठन लगातार ERP सिस्टम में व्याप्त कमियों को दूर करने की मांग कई सालों से कर रहे हैं. लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन को छात्रों के भविष्य से कोई लेना देना नहीं.


