मुस्कान,खबरनाउ: अटल विहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली व आइस स्केटिंग एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के सहयोग से रविवार को वल्र्ड आइस स्केटिंग-डे का आयोजन लाहौल-स्पीति के दालंग मैदान में किया गया. अटल विहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी बतौर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित हुए. इस दिवस को मनाने के लिए देशभर के खिलाड़ी कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा, बंगलुरु, हरियाणा, उत्तराखंड, जेएंडके के सौ से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि 1922 में शिमला में विलिंगटन ने आइस स्केटिंग की शुरुआत की थी और 100 साल बाद विश्व आइस स्केटिंग-डे का आयोजन हिमाचल के लाहुल-स्पीति जिले में हुआ है, जो सराहनीय कदम है.
उन्होंने कहा कि जिला की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए शीतकालीन खेलों की अपार संभावना है. अटल टनल के खुलने से इस क्षेत्र में संस्थान की ओर से भी इन खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है. आइस स्केटिंग के राष्टीय उपाध्यक्ष शब्बीर बानी ने कहा कि एसोसिएशन देश भर में इस खेल को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है. प्रतिभाओं को तलाशने व उन्हें निखारने के लिए जगह जगह आइस स्केटिंग प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया साथ ही महिला मंडलों ने लाहुली नृत्य की प्रस्तुत देकर समा बांधा.

