खबरनाउ ब्यूरो: अंतर्राष्ट्रीय अटारी बार्डर पर हर दिन हज़ारों की संख्या में देश-विदेश से लोग रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए पहुंचते हैं। यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बॉर्डर पर अब बीएसएफ ने रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी BSF के डीजी पंकज कुमार ने बीते रविवार को बीएसएफ हेडक्वार्टर में इस बाबत वेबसाइट को लांच करने के दौरान दी। उन्होंने बताया कि काफी लम्बे समय से यात्रियों कि सहूलियत के लिए इसपर काम किया जा रहा था।आपको बता दें कि वर्तमान में अटारी बॉर्डर पर सेरेमनी के दौरान दर्शक गैलरी में करीब 25 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
आपको बता दें कि आप वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करवा सकते हैं जिसे बीएसएफ के आईटी सेल ने तैयार किया है। हर दिन हज़ारों की यात्री भारत-पाकिस्तान को विभाजित करने वाले अंतर्राष्ट्रीय अटारी बार्डर पर प्रतिदिन हजारों लोक रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए पहुंचते हैं।

