शिमला: मैडिविजन के द्वारा शिमला के भीतर मेंस्ट्रूअल हाइजीन ज्ञानी रितु स्राव के दौरान साफ-सफाई तथा अन्य बातों का ध्यान रखने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुसुंपती छोटा शिमला से हुई थी जिसके बाद यह सिलसिला पोटमोरा आ पहुंचा।
शिमला के पोर्टमोर स्कूल में मैडिविजन के छात्रों स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने मिलकर कोर्ट मोर विद्यालय में स्कूली छात्राओं को मेंस्ट्रूअल हाइजीन को लेकर जागरूक किया और इस दौरान मनगढ़ंत तथ्यों से बचने और अपने शरीर को बेहतर समझने के लिए भी इन किशोरावस्था की ओर अग्रसर अथवा किशोरावस्था में प्रवेश कर चुकी छात्राओं को जागरूक करने में सहायता प्रदान की।
ये जागरूकता अभियान पोटमोर स्कूल के प्रिंसिपल नरेंद्र सूद के सानिध्य में संपन्न हुआ जिसमें मैडिविजन के प्रांत संयोजक और आईजीएमसी से चिकित्सक की शिक्षा प्राप्त कर रहे अखिल शर्मा भी मौजूद रहे। 
कार्यक्रम का संचालन मैडिविजन स्वयंसेविका एवं चिकित्सक शिक्षार्थी आयुषी वर्मा के साथ साथ मैडिविजन स्वयंसेवक व चिकित्सक शिक्षार्थी शिखीन सोनी और मोहम्मद अनास द्वारा किया गया।

