
दिल्ली से पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल.
शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल।

शिमला :- दोपहर 1:00 शपथ ग्रहण समारोह रिज मैदान पर होगा जिसमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। उसके साथ साथ पूर्व में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री की शपथ राज्यपाल द्वारा दिलाई जाएगी। चुनावों में 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था पिछले कल विधानसभा में विधायक दल की बैठक में हाईकमान द्वारा तय की गई , बैठक में सुखविंदर सिंह को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री हाईकमान द्वारा घोषित किया जिस पर सभी विधायकों ने सहमति दर्ज की इसके बाद अब आज दोपहर 1:00 बजे रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है।
जिसमें केंद्र से कांग्रेस के बहुत से वरिष्ठता इसमें शामिल होंगे जिसमे मलिकार्जुन खड़गे सचिन पायलट अशोक गहलोत प्रियंका गांधी राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल नाम प्रमुख हैं दोपहर 1:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री की शपथ व मुकेश को उप मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। रिज मैदान पर पूरे हिमाचल से कांग्रेस के समर्थक एकत्रित हुए और अपने नेताओं के साथ कांग्रेस व विधायकों के समर्थन में नारेबाजी दीजिए हालांकि अभी मंत्री पदों की घोषणा की फिलहाल मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी जिसके बाद कुछ ही दिनों में सभी मंत्री पद पर लिया जायेगा।







