ब्यूरो,खबरनाउ: किन्नौर में शिमला और काजा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर उरनी ढांक के पास जेएसडब्ल्यू के फ्लैशिंग टनल के पास लैंडस्लाइड हुआ है. भारी चट्टान टूटने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग अवरुद्ध हो गया है. वाहनों को वाया उरनी भेजा जा रहा है. किन्नौर में शिमला और काजा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर उरनी ढांक के पास जेएसडब्ल्यू के फ्लैशिंग टनल के पास यह लैंडस्लाइड हुई है.
डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (DEOC) ने कहा कि भाभा नगर के पास भूस्खलन हुआ, जिसके कारण फिरोजपुर-शिपकी ला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 5 को बंद कर दिया गया है.
अधिकारियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सोमवार को भूस्खलन के बाद एक राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया।
भाभा नगर सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बिमला शर्मा ने कहा कि सड़क को साफ करने के लिए मशीनरी लगाई गई है ताकि यातायात बहाल किया जा सके.


