शिमला : आज विकासार्थ विद्यार्थी जिला शिमला सुन्नी इकाई द्वारा तीर्थ स्थल तत्तापानी में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें सुन्नी इकाई के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

एस. एफ.डी. द्वारा वीरवार को तीर्थ स्थल तत्तापानी के आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जिसमे मुख्य रूप से इकाई SFD प्रमुख समृती उपस्थित रहे। इस अभियान में सुन्नी इकाई के विद्यार्थी उपस्थित रहे। SFD इकाई प्रमुख स्मृति ने कहा कि तत्तापानी तीर्थ स्थल है जिसमें देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं इसीलिए इसका सौंदर्य बरकरार रहे इस उद्देश्य से विकासार्थ विद्यार्थी सुन्नी इकाई ने इस सफाई अभियान से यह संदेश दिया है उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने द्वारा इस्तेमाल की गई सभी सामग्री को उचित स्थान पर उसको फेंके तो गंदगी से इस तीर्थ स्थल को बचाया जा सकता है ।SFD समय समय पर ऐसे कार्यक्रम करवाता रहता है और आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम करवाता रहेगा।


