खबरनाउ ब्यूरो: प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में शुक्रवार से विंटर वेकेशन शुरू हो रही है। विंटर वोकेशन के चलते 165 डॉक्टर छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीज़ों को डाक्टरों की कमी का सामना करना पड़ सकता हैं। आईजीएमसी प्रशासन ने इस स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था कर ली है। डाक्टरों को 2 चरणों में अवकाश दिया गया है। दो चरणों में चलने वाली यह विकेशन 9 मार्च को पूरी होगी।
पहले चरण में 24 प्रमुख विभागों के 165 डॉक्टर अवकाश पर रहेंगे। इनमें टीचिंग स्टाफ, सीनियर रेजिडेंट, आरएसओ, मेडिकल फिजिस्ट और लेक्चर एमएलटी समेत अन्य कर्मी शामिल हैं। आईजीएमसी में चिकित्सकों क अवकाश का पहले चरण 23 दिसंबर से लेकर 29 जनवरी तक चलेगा, वहीं 30 जनवरी को कॉमन डे होगा। इसके बाद 31 जनवरी से लेकर 9 मार्च तक दूसरे चरण के तहत चिकित्सक अवकाश पर जाएंगे।


