ब्यूरो,खबरनाउ: पंजाब में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंडी गोबिंदगढ़ से अगले पढ़ाव के लिए निकल गई है। मंडी गोबिंदगढ़ के खालसा ग्राउंड से निकली यह यात्रा खन्ना में जाकर रुकेगी। रास्ते में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है, लेकिन राहुल गांधी के कदम अभी भी आगे बढ़ रहे हैं।
दोपहर मंडी गोबिंदगढ़ पहुंच कर राहुल गांधी ने कुछ देर आराम किया और पूर्व सैनिकों से मुलाकत की है। विश्राम के बाद राहुल गांधी एक बार फिर अपने पुराने रंग में दिखे। मंगलवार स्वर्ण मंदिर में माथा टेकते समय और सुबह यात्रा शुरू करते समय पहनी पगड़ी को उन्होंने फिलहाल उतार दिया है।
पंजाब में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने सबसे पहले छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद वह रोजा शरीफ में माथा टेकने गए। आज उन्होंने लाल रंग की पगड़ी पहनी है, जिसे पहनकर वह यात्रा में भी चल रहे हैं। कल केसरी रंग की दस्तार सजाई थी। खास बात यह है कि भारत जोड़ो यात्रा में अब तक पंजाब में राहुल को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है। जिसमें आगे-पीछे और दोनों किनारों पर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना रखा है। सरहिंद से निकली यात्रा विश्राम के लिए मंडी गोबिंदगढ़ रुकी थी। बहरहाल अब यात्रा अगले पढ़ाव खन्ना के लिए रवाना हो चुकी है।







