स्पेशल डेस्क, मुंबईः भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में राज करने वाली एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह लाखों के दिलों पर राज करती हैं। भोजपुरी सिनेमा के दर्शको में अक्षरा सिंह खासी लोकप्रिय हैं। फिर चाहे एक्ट्रेस की कोई फिल्म हो या गाना, खूब धमाल मचाता है। भोजपुरी फिल्म जगत में अक्षरा सिंह का अलग ही जलवा है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग है।
अक्षरा ना सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग बल्की शानदार सिंगिंग के लिए भी जानी जाती हैं। इस बीच अक्षरा सिंह का एक गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। गाने में अक्षरा डेनिम शॉर्ट्स, क्रॉप टॉप और लॉन्ग श्रग में दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है और इसकी लीरिक्स आजाद सिंह ने दी है।
वहीं गाने को साजन मिश्रा ने कंपोज किया है बताया जा रहा है कि ये अक्षरा सिंह का अब तक का सबसे महंगा गाना है। यू्ट्यूब पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को 28 अगस्त 2020 को ही यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और अभी तक इसे 5,69,082 व्यूज मिल चुके हैं।







