हिमाचली संस्कृति और त्यौहारों की धूम आज देश में ही नही बल्कि विदेशों तक में छाई हुई है। हर हिमाचली जहां भी जाता है, अपनी संस्कृति और परम्पराओं का वहन करना नही भूलता। जहां इस बार हिमाचल में पूरी धूमधाम से लोहड़ी और मकर संक्रांति मनाई गई, वही मस्कट में रहने वाले हिमाचलियों ने भी त्यौहार मानने में कोई कमी नही छोड़ी। ओमान की राजधानी मस्कट में रहने वाले प्रवासी हिमाचलियों और पंजाबियों ने इक्कठा होकर लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया।
वहां से राइट न्यूज इंडिया की टीम को हिमाचल के मंडी से संबंध रखने वाले प्यारे लाल आजाद ने बताया कि मस्कट में हिमाचल और पंजाब के लोगों ने लोहड़ी का आयोजन किया था और सभी ने परिवार सहित आयोजन में शिरकत की। लोहड़ी के अवसर पर हिमाचली और पंजाबी परंपराओं के अनुसार अलाव जलाया और गानों पर डांस किया और अपने देश की परंपराओं को निभाया।
प्यारे लाल आजाद ने बताया कि हम भले ही विदेश में रहते हो, लेकिन अपनी परंपराओं और त्यौहारों को नही भूले है। हम आज भी यहां अपने देश के सभी बड़े त्यौहार जैसे होली दीपावली आदि को धूमधाम से मनाते है। उन्होंने बताया कि हमने यहां केवल लोहड़ी ही नही मनाई बल्कि आज खिचड़ी भी मनाएंगे और हिमाचली त्यौहारों को जन जन तक पहुंचाएंगे।

