ब्यूरो,खबरनाउ: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के शहीद अमरिक सिंह का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया. वह कश्मीर में गश्त के दौरान हादसे में शहीद गए थे.घटना के चार दिन बाद सोमवार को उनकी पार्थिव देह घर पहुंची.
सोमवार सुबह उपमंडल गगरेट के गणु मंडवाड़ा गांव के हवलदार अमरीक सिंह का शव जैसे ही घर पहुंचा तो अश्रुओं की अविरल बहती धारा बहने लगी. हवलदार अमरीक सिंह का शव पूरे सैन्य सम्मान के साथ सेना के जवान जब घर लेकर पहुंचे तो मां के करुण क्रुंदन और पत्नी और बेटे की वेदना से पत्थर दिल भी पिघल गए.
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. शहीद का सैनिक एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.


