ब्यूरो,खबरनाउ: हिमाचल की राजधानी शिमला में पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके पास 4 ग्राम ग्राम हेरोइन बरामद की है.
आरोपी की पहचान राहुल कुमार शिमला निवासी के रूप में हुई है. केस एफआईआर नंबर 05/2023 यू/एस 21 एनडी एंड पीएस एक्ट थाना ईस्ट में दर्ज किया गया है. आगे की जांच चल रही है.

