ब्यूरो,खबरनाउ: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही काग्रेंस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कन्याकुमारी से शुरू होकर पंजाब तक पहुंच चुकी है. अब हरियाणा में दूसरे चरण की यात्रा खत्म होने का बाद राहुल की पद यात्रा 10 जनवरी को पंजाब पहुंची और 11 जनवरी सुबह 7 बजे से पंजाब में शुरू हो गई थी. पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का लगातार 17 जनवरी तक चलेगी. इसके बाद यह यात्रा 18 जनवरी सुबह 7 हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी.
जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को जिला कांगड़ा के इंदौरा में एंट्री करेगी, जहां राहुल गांधी दोपहर के वक्त मलौट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. संबोधन के दौरान राज्य के हर जिला की संस्कृति देखने को मिलेगी. कहा जा रहा है कि प्रदेश में राहुल की पदयात्रा करीब 25 किलोमीटर तक की जाएगी. साथ ही सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला से नूरपुर के लिए रवाना हो गए है.
इसके साथ ही ये माना जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में खास रहने वाली है. क्योंकि देशभर में मोदी लहर के बीच भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत हई. इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में अपनी सरकार बनाई है. हिमाचल में इस बार भी रिवाज बरकरार रहा और 5 साल बाद बीजेपी का कार्यकाल खत्म होकर कांग्रेस ने जीत हासिल की. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे.







