ब्यूरो,खबरनाउ: हिमाचल में जल्द ही बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली का तोहफा मिल सकता है.प्रदेश सरकार की घोषणा पर बिजली बोर्ड ने 300 यूनिट निशुल्क बिजली देने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है. इसके तहत बोर्ड पर वर्तमान 24 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा. अभी तक राज्य में 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है. इससे 300 यूनिट के बाद 14 लाख की बजाय 18 लाख घरेलू बिजली उपभोक्तओं को लाभ मिल सकता है.
बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता से महीने की 300 यूनिट फ्री बिजली देने की गारंटी दी थी और माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने बजट में इसकी घोषणा कर सकते हैं. इसके लिए बिजली बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है. इससे पहले भाजपा सरकार ने अपने समय से ही हिमाचल में एक माह में बिजली की 125 यूनिट निशुल्क दी जा रही हैं. इससे ज्यादा खपत होने के बाद बिल जारी किया जाता है. 125 यूनिट तक शून्य बिल आता है.


