ब्यूरो,खबरनाउ: हिमाचल प्रदेश में जहां एक ओर धूप खिली है. वहीं कुछ भागों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. कई क्षेत्रों में तापमान में गिरवाट होने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है. सोमवार रात को शिमला समेत प्रदेश के छह क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान शून्य व आठ का माइनस में दर्ज किया गया है.
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में भी सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है. तो वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 18 से 22 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.
शिमला का न्यूनतम तापमान 0.6, सुंदरनगर 0.1, भुंतर 0.1, कल्पा माइनस 4.6, धर्मशाला 2.2, ऊना 0.5, नाहन 5.7, केलांग माइनस 11.0, पालमपुर 1.0, सोलन 1.8, मनाली माइनस 2.2, कांगड़ा 3.0, मंडी 3.2, बिलासपुर 4.0 हमीरपुर 0.8, चंबा 2.3, डलहौजी 1.2, जुब्बड़हट्टी 2.4, कुफरी माइनस 0.3, कुकुमसेरी माइनस 7.2, नारकंडा माइनस 1.1, कसौली 3.6, रिकांगपिओ माइनस 1.9, सेऊबाग माइनस 1.2, धौलाकुआं 5.4, बरठीं 1.2, पांवटा साहिब 7.0 और सराहन में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.5, ऊना में 19.8, मंडी में 17.9, भुंतर में 17.4, कांगड़ा में 16.8, हमीरपुर में 16.7, धर्मशाला-सोलन-सुंदरनगर में 16.0, नाहन में 14.7, शिमला में 11.4, मनाली में 9.6, कल्पा में 8.8 और केलांग में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.


