ब्यूरो,खबरनाउ: हिमाचल कैबिनेट बैठक के तीन दिन बाद ही ओपीएस बहाली की घोषणा के बाद सुक्खू सरकार ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है. न्यू पेंशन स्कीन के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाएगा.

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) में आने वाले सभी सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा. इसे अमलीजामा पहनाने के लिए वित्त विभाग को शर्ते व एसओपी बनाने के निर्देश दिए गए हैं. वित्त विभाग निर्धारित समय अवधि में पुरानी पेंशन योजना की शर्तें व एसओपी जारी करेगा. हालांकि, पुरानी पेंशन का फार्मूला कौन सा होगा, इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है.





