ब्यूरो,खबरनाउ: विजिलेंस की टीम ने नालागढ़ के किरपालपुर में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. आरोपी पटवारी ने इंतकाल से संबंधित कार्य के लिए 6 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था. शुक्रवार को जैसे ही पटवारी ने रिश्वत के पैसे पकड़े विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया.
आरोपी के खिलाफ पीसी अधिनियम, 2018 पीएस, एसवी और एसीबी, बद्दी की धारा 7 के तहत केस एफआईआर नंबर 01/2023 के तहत भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक नालागढ़ के किरपालपुर में तैनात पटवारी चमन लाल को विजिलेंस ने पटवार कार्यालय में रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. चमन लाल, वर्तमान में पटवारी, कृपालपुर, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में तैनात हैं. उन्हें कृपालपुर स्थित उनके कार्यालय में रुपये की मांग/स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है.
स्थानीय व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि जमीन के नामांतरण के लिए राजस्व अभिलेख पर अपनी माता के हस्ताक्षर कराने के एवज में किरपालपुर का पटवारी चमन 6 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा है. इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते वक़्त ही धर लिया.

