शिमला; आज शिमला मंडल की बैठक को सम्बोधित करते हुए भारद्वाज ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला . उन्होंने 1984 के चुनाव में भाजपा को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली थी और सब बड़े नेता चुनाव हार गए थे. लेकिन अगले चुनाव में भाजपा ने 84 सीटें जीती.
आज भाजपा देश मे पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही है . उन्होंने कहा की प्रदेश में हार का अंतर एक प्रतिशत से भी कम का है . उन्होंने कहा सबको एकजुट होकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाना है .
उन्होंने कि कांग्रेस सरकार ने अपने दो महीनों में सिर्फ एक ही काम किया है वो है जनता की सुविधा के लिए खोले गए संस्थानों को बंद करना .
भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा की मुख्यमंत्री जहाँ भी जाते हैं खाली ख़ज़ाने की बात करते हैं लेकिन उनको यह बताना चाहिए की खाली ख़ज़ाने को भरने के लिए क्या कदम उठाये .
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए की अगर खज़ाना खाली है तो अपने चहेतों की निगुक्ति के लिए पैसा कहाँ से आ रहा है . उन्होंने कहा कि सरकार ने मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति कर प्रदेश के ख़ज़ाने पर बोझ डाला है .

भारद्वाज ने कहा की भाजपा की सरकार ने प्रदेश में चहुमुखी विकास कराया है . शिमला शहर में आधारभूत ढाँचे की दृष्टि से कई काम हुए हैं . लेकिन अब सरकार इन कामो को पूरा कराने में पिछड़ती हुई नज़र आ रही है .
उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार जनहित में निरंतर काम कर रही है . इसी सन्देश को जनता के बीच ले जाने और विपक्ष के झूठे प्रचार से लड़ने की आवश्यकता है







