मुख्यमंत्री ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस मोहाली में की घोषणा, गवर्नेंस समिट में हिस्सा लेने पहुंचे थे
-पहली जुलाई से शुरू होगी परियोजना, प्रदेश के परिवारों को दी जाएगी यूनीक आईडी
-राशन कार्ड, परिवार रजिस्ट्री, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं का डाटा एक जगह उपलब्ध होगा

-इससे यह लाभ होगा कि मौजूदा जानकारी के आधार पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा
-मुख्यमंत्री ने हिम डाटा पोर्टल का भी किया लोकार्पण, आईएसबी को पॉलिसी रिसर्च सेंटर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया
-हिमाचल सरकार आईटी विभाग का नाम और स्वरूप बदलने जा रही है
-डिजिटल युग में विभाग का नाम डिपार्टमेंट ऑफ डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस होगा



