स्पेशल डेस्क, मुंबई: मुंबई महानगरपालिका की एक टीम ने अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले के कुछ हिस्सों को ढहाना शुरू किया है जिन्हें वो अवैध तरीक़े से किया गया बदलाव बता रहे हैं। कंगना रनौत ने भी ख़ुद ट्वीट कर इस कार्रवाई की तस्वीरें पोस्ट की हैं और एक बार फिर मुंबई की तुलना पीओके से की है। उनके पिछले ऐसे ही बयान को लेकर हंगामा मचा था।
कंगना आज ही हिमाचल प्रदेश से मुंबई लौट रही हैं। उन्होंने रास्ते से ही ट्वीट करते हुए लिखा “ऐसे समय जब मैं मुंबई दर्शन के लिए एयरपोर्ट निकल रही हूँ, महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे मेरी प्रॉपर्टी को अवैध तरीक़े से तोड़ने के लिए पहुँच गए हैं”। सूचना के मुताबिक कंगना रनौत के वकील ने बंबई हाई कोर्ट में बीएमसी की कार्रवाई के विरूद्ध अपील दायर की है जिसपर आज सुनवाई हो सकती है।
इससे पहले सोमवार को कंगना रनौत के मुंबई के पाली हिल स्थित दफ़्तर पर बीएमसी की एक टीम पहुंची थी जिसके बाद कंगना ने दावा किया था कि उनका बंगला तोड़ा जा सकता है।
https://www.facebook.com/352842868251820/posts/1337308796471884/







