संवाददाता,शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने महाराष्ट्र सरकार की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा की हिमाचल की बेटी कंगना के साथ राजनीतिक प्रतिशोध के लिए शिवसेना, कांग्रेस और NCP की महाराष्ट्र सरकार ने जो अत्याचार किया है उसकी मैं निंदा करता हूं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना ना केवल हिमाचल का गौरव हैं बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। हिमाचल और देश कंगना के साथ खड़ा है।







