संवाददाता, शिमला: एबीवीपी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई विश्वविद्यालय में 10 सुत्रीय छात्र मांगो को ले कर आन्दोलन कर रही है । इकाई मंत्री मुनीष वर्मा ने कहा की विद्यार्थी परिषद द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आज 8 कार्यकर्ता सांकेतिक भुख हड़ताल पर बैठे हैं। विद्यार्थी परिषद द्वारा पहले विश्वविद्यालय प्रशसान को ज्ञापन व धरना प्रदर्शन के माध्यम से भी मांगो से अवगत कराया गया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगो पर संज्ञान नही लिया।
विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगे हैं
- छात्रों से HOSTEL CONTINUATION FEES न ली जाये
छात्रो से सिर्फ TUTION FEES ही ली जाये
विश्वविद्यालयों के online portal को दुरुस्त किया जाए
शिक्षक व गैर शिक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र की जाये
पेपर चेकींग प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाये
इन सब मांगो को लेकर विद्यार्थी परिषद के 8 कार्यकर्ता सांकेतिक भुख हड़ताल पर बैठे है ।इनमे इकाई मंत्री मुनिष वर्मा,उपाध्यक्ष विशाल सकलानी,मनीषा शर्मा,आकाश नेगी,कमलेश,विक्रांत,दुष्यंत,नागेश भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ईकाई मंत्री मुनीष वर्मा ने चैताया की प्रशासन हमारी मांगो को शीघ्र पुरा करे नही तो आंदोलन और उग्र होगा ।


