स्पेशल डेस्क, नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर वे ज्यादा मुखर हैं। शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि चीन से आखिर कब सरकार अपनी जमीन वापस लेने की योजना बना रही है। राहुल गांधी ने कहा, ‘चीनियों ने हमारी जमीन ले ली है। आखिर कब भारत सरकार इसे वापस पाने की योजना बना रही है। या ये भी एक ‘भगवान का अधिनियम’ बनने वाला है।
इससे पहले कांग्रेस सांसद ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़कर, देश के हर नागरिक को भारतीय सेना की क्षमता पर भरोसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ‘हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता पर विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।’







