चण्डीगढ़: आज हिमाचल महासभा रजी॰ चण्डीगढ़ की मासिक बैठक सैक्टर 41 स्थित समुदाय केन्द्र में अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापती के कुशल नेतृत्व में सम्पंन हुई
जिसमें महासभा द्वारा दिसम्बर माह में करवाऐ जाने वाले बार्षिक समारोह कि रूपरेखा व तैयारियों पर विस्तृत चर्चा कि गई
मौजूद सदस्यों ने अपने बहूमुल्य विचार सुझाव व आक्षेप प्रस्तुत किए
जिन पर सभी ने अपनी सहमती दिखाई बैठक में अध्यक्ष द्वारा सम्बन्धित सदस्यों को महासभा द्वारा करूणा सदन में लिए नये दफ्तर कि चल रही प्रकिया को तेज़ करने के लिए भी निर्देषित किया तथा सैक्रेट्री जनरल रमेश सहोड़ ने मौजूद सदस्यों को चल रही समस्त गतिबिधियों से अवगत करवाया।

