चण्डीगढ़ : आज दिनाँक 03/12/2023 हिमाचल महासभा रजी॰ चण्डीगढ़ की जनरल हाऊस बैठक सैक्टर 27 स्थित सनातन धर्म मन्दिर में अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापती जी के कुशल नेतृत्व में सम्पंन हुई जिसमें महासभा द्वारा 10 दिसम्बर 2023 को करवाऐ जाने बाले बार्षिक समारोह कि रूपरेखा व त्यारियों पर विस्तृत चर्चा कि गई
मौजूद सदस्यों ने अपने बहूमुल्य विचार सुझाव व आक्षेप प्रस्तुत किए जिन पर सभी ने अपनी सहमती दिखाई बैठक में महासचिव भागीरथ शर्मा द्वारा 09/12/2023 को अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था के वार्षिक बैठक के आयोजन जिसमें लगभग समस्त भारत से 30 संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेगें इस बारे में उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की
इसके साथ ट्राईसिटी स्थित समस्त हिमाचली और गैर हिमाचली वाशिन्दो को हिमाचल महासभा के वार्षिक समारोह में सप्रेम आमन्त्रित किया ताकि सभी हिमाचली संस्कृति से रूबरू हो सके व हिमाचली ज़ायका हिमाचली धाम का लुत्फ उठा सके व श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का का आशिर्वाद ग्रहण कर सके

