संवाददाता, हमीरपुर: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा पुलिस जनता की सहायक है न कि वह लठमार है। यह हमीरपुर पुलिस को सीखना होगा। उसे अपना नजरिया हर आदमी को अपराधी मानने का बदलना होगा।हर आदमी अपराधी नहीं है।लोग तरह-तरह की बाते इस के बारे में कहते है।जब इतनी जनता बोलती है तो उनके बोलने में कुछ न कुछ सच्चाई होती है।इतनी तादात में जनता झूठ नहीं बोल सकती।
पुलिस कर्मियों को सरकार के आदेशों का पालन करना चाहिये कि “बेगुनाह सताया न जाये और अपराधी बच न पाये”। इस लिये हमीरपुर पुलिस कप्तान को बिगडैल पुलिस कर्मियों पर नुकेल कसनी चाहिए। उन्होंने कहा डिजास्टर एक्ट का अर्थ व मंशा समझनी चाहिए। यदि प्यार से बोल कर अनुपालना हो जाती है तो हेकडी दिखाने से बाज़ आना चाहिए।
वहीं यदि व्यक्ति अकेले में कोई दुकान में बैठा हो तो स्वस्थ कारणों से व्यक्ति थोड़े समय के लिये मास्क हटा सकता है। यहां भोरंज में मंडल अध्यक्ष का अकेले में मास्क को लेकर चालान करना बहुत ही शर्मनाक व निंदनीय है। इस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पुलिस आम जन से कैसे पेश आती होगी।
अजय राणा ने कहा पुलिस को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशों का ठीक से पालना करना चाहिए। इस तरह के उस के मनघडंत चालान रूपी आरोप निराधार हैं।यह पुलिस कर्मी इतने मद में मदहोश था कि चालान व्यक्ति के नाम से न कर “मंडल अध्यक्ष” के नाम से करता है। मैं डीजीपी से यह अनुरोध करूँगा कि इस कर्मी को दोबारा से चालान कानून पढ़ाये जायें व लिखित परीक्षा ली जाये।

