नाहन : अयोध्या में श्री राम लाल के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की देशभर में लहर है. इस मौके पर देश भर में लोग अलग-अलग ढंग से अपना योगदान दे रहे हैं. इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के नाहन में यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग के चिकित्सक और डीएसपी नाहन ने मिलकर सफाई अभियान चलाया इस सफाई अभियान में यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज चर्म रोग विभाग के HOD अजय कुमार, डॉ प्रवीण शुक्ला और डीएसपी नाहन रमाकांत ठाकुर ने श्रमदान किया. चिकित्सा और पुलिस क्यों तो समाज सेवा में हमेशा ही तत्पर रहते हैं लेकिन मौका राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का था ऐसे में प्रधानमंत्री के आवाहन पर चिकित्सकों और डीएसपी नहान ने मिलकर यह सफाई अभियान चलाया.


