शिमला : जिला परिषद सदस्य व मिडिया पैनलिस्ट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कौशल मुंगटा ने आज शिमला में पार्टी के समक्ष टिकट हेतु आवेदन किया,गौरतलब है की आज टिकट हेतु आवेदन का आखिरी दिन था।
मुंगटा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में अपना सफर 8 वर्ष पूर्व NSUI से शुरू किया था उसके बाद कांग्रेस की मातृ विंग सेवादल के अध्यक्ष रहे ,तत्पश्चात युवा कांग्रेस के निर्वाचित महासचिव व बाद में तीन वर्षों से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में मीडिया पैनलिस्ट के पद पर पार्टी में सेवाएं दे रहे है।
उनका कहना है की जनता के आशीर्वाद से आज तक उनसे अधिक मतों से जिला शिमला में कोई भी जिला परिषद का चुनाव नहीं जीता व मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर भी वे लगातार अपनी पार्टी को मजबूती के साथ डिफेंड करते है।
कौशल मुंगटा बागवानों के लिए भी लगातार अपने जिला परिषद सदन से लड़ते आए है भाजपा सरकार के समय अकेले सरकार के खिलाफ मुखर होने वाले मुंगटा बागवानों के बीच भी बागवान हितेषी की छवि रखते है।
मुंगटा कई समाज सेवी संस्थाओं में भी कार्य कर चुके है और दलितों शोषितों के लिए अपनी आवाज मुखर करते रहते है।
पेशे से वकालत से जुड़े मुंगटा राजनीतिक विज्ञान में पढ़ाई करके वर्तमान में रानीतिक का युवा चेहरा है।अपनी दो पुस्तके लिख चुके मुंगटा हिमाचल के चुनिंदा युवा कवियों व लेखकों में भी शुमार है।
कौशल मुंगटा का कहना है उन्होंने केवल अपनी काबिलियत के आधार पर टिकट के लिये आवेदन किया है पारिवारिक रूप से न उनके घर से कोई राजनीतिक व्यक्ति है व न ही वे किसी खास परिवार से आते है।
उन्होंने नामंकन के बाद मिडिया से रूबरू होते हुए कहा की कांग्रेस को एक आम व गरीब परिवार के सक्षम लोगों की तरफ भी आज देखने की आवश्कता है शिमला सीट पर बड़े बड़े धुरंधर पिछले 15 सालो से लाखों वोटों से हारते आ रहे है पिछली सीट भी कांग्रेस 3 लाख के बड़े अंतर से हारी है,उनका कहना है की जनता के बीच रहने वाले उनके लिए लड़ने वाले व पार्टी के लिए भी सीना तान के खड़े होने वाले निर्वाचित व्यक्ति होने के नाते इस बार उन पर भी जरूर विचार करना चाहिए ,बाकी मुंगटा का कहना है की पार्टी का जो भी निर्णय होगा वो सर्वमान्य होगा लेकिन पार्टी तक अपनी बात पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है जिसका वे इस्तेमाल कर रहे है।
