संवाददाता, शिमला: आज प्रदेश के विभिन्न परिक्षा केंद्रो में NEET की परिक्षा आयोजित की गई। कोरोना काल में ये परिक्षा आयोजित करवाना बेहद चुनौती पूर्ण था। छात्रो के लिए भी कहीं ना कहीं ये माहौल तनाव पूर्ण रहा।
इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI)विश्वविद्यालय इकाई ने NEET के परीक्षा केंद्रों के बाहर मास्क और सैनिटाइजर छात्रों को बांटे जिसमें विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रवीण मिन्हास परिसर उपाध्यक्ष रजत भारद्वाज परिसर सह सचिव/ एनएसयूआई आरटीआई सेल स्टेट कोऑर्डिनेटर महेश ठाकुर और यासीन भट्ट मौजूद रहे।







