संवाददाता, हमीरपुर: प्रयास स्वयंसेवी संस्था के कार्यकर्ता संजीव राजपूत ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में चलने वाली सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को मुफ़्त मास्क व सैनेटाइजर उपलब्ध कराए जाने के लिए उनका आभार प्रकट किया है।संजीव राजपूत ने कहा कोरोना वायरस ने दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है और हमारा देश भी इस से अछूता नहीं है।
सरकार ने इस से बचाव से सम्बंधित सभी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं और इस बीमारी से बचने के सभी ज़रूरी उपायों को हर व्यक्ति तक पहुँचाना हम सब की सामूहिक ज़िम्मेदारी है। हमारे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्र में वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में चलने वाली सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने संसदीय क्षेत्र में हर व्यक्ति तक उच्च चिकित्सा सुविधा की पहुँच को सुनिश्चित किया है।
आज अनुराग ठाकुर के निर्देशानुसार सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की मेडिकल वैन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आए परीक्षार्थियों को मुफ़्त मास्क व सैनेटाइजर उपलब्ध कराए। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने जनता को स्वस्थ व सुरक्षित रखने के लिए अनरवत कार्यरत है और इसी कड़ी में छात्रों को मास्क व सैनेटाइजर उपलब्ध करा कर इस सेवा ने अपनी सार्थकता सिद्ध की है।
प्रदेश सरकार के साथ साथ मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की जाँच यूनिट भी बाहर से प्रदेश में आने वाले सभी प्रवासियों का राज्य की सीमा पर प्रारम्भिक कोरोना जाँच करने में कार्यरत है। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने अब तक 65000 से ज़्यादा लोगों के कोरोना जांच की है। प्राथमिक जाँच पूर्व में बिलासपुर में डेंगू फैलने के समय सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य की सफलता के बाद अब हम कोरोना के बारे में जागरूकता फैला कर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इस बीमारी से बचाने में अपना सहयोग सुनिश्चित करेंगे।







